Simdega News: बुढ़कुटोली में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
सिमडेगा, अगस्त 17 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिंतुका पंचायत के बुढ़कुटोली गांव में 25 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर उपलब्ध कराए गए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बिंतुका पंचायत की मुखिया प्रीति बुढ़ ने फीता काटकर किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 15 दिनों से खराब था। जिसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और घरेलू कार्यों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन ने पहल की। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.