सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।सदर प्रखंड के बीरू में 100 टन क्षमता वाले गणपति धर्म कांटा का शुभारंभ शुक्रवार को डीटीओ संजय कुमार बाखला ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मोटर यान निरीक्षक प्रकाश रंजन, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, धर्म कांटा के ऑनर सुमित कुमार, बीरू मुखिया गंगाधर लोहारा, सुबीर प्रसाद, उमेश प्रसाद, नरेश अग्रवाल, उदय प्रसाद, राकेश सरगुजा, अमित तिर्की सहित काफी संख्या में बीरू वासी उपस्थित थे। डीटीओ ने कहा कि इस धर्म कांटा के शुरू होने से क्षेत्र के ट्रक चालकों, व्यवसायियों और किसानों को काफी सुविधा होगी। अब ओवरलोडिंग की जांच और वजन मापने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...