Simdega News: बीरता जलडेगा टोंगरी टोली में श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई सड़क
सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीरता जलडेगा टोंगरी टोली में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने श्रमदान कर आवागमन को सुचारू बनाने के लिए सड़क की मरम्मत की। ग्रामीणों ने मिलकर सड़क पर श्रमदान किया और आने-जाने लायक बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक सड़क को पक्का करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर छोटे-छोटे पुल-पुलिया का भी निर्माण नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से सड़क की समस्या को प्राथमिकता देते हुए पक्की सड़क एवं आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.