सिमडेगा, जुलाई 13 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का एईआरओ सह बीडीओ अनूप कच्छप एवं निर्वाचन प्रभारी गुरुचरण महतो ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बूथ संख्या 35, 41, 42, 45 और 46 का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बूथ लेवल अधिकारियों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने और पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। बीडीओ अनूप कच्छप ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्या...