Simdega News: बीआरसी में प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण का हुआ कार्य
सिमडेगा, सितम्बर 13 -- Simdega News: बोलबा। प्रखंड के बीआरसी में प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया गया। अंकेक्षण दल में बुधराम खेस मौजूद थे। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर उसका समाधान किया गया। वही जो समस्या का समाधान नहीं हुआ उसे जिला के लिए बढ़ाया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अवगा पोड़खेर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुडापहार, आरसी मवि बेहरीनबासा, आरसी प्राथमिक विद्यालय कुंदुरमुंडा, राजकीय मध्य बिद्यालय घरसा का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। प्रखंडस्तरीय जूरी सदस्य में अजीत कुमार, मुखिया सुरजन बड़ाईक, शांति देवी, जोगेंद्र मांझी, ममता जयसवाल, बीपीओ निर्मला लिंडा, बीआरपी सोनी देवी, बी सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.