सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि विद्युत विभाग तनवीर हुसैन ने कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और ग्रामीणों को नियमित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की गई। विधायक प्रतिनिधि ने इन क्षेत्रों में खराब और जले हुए ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलने की मांग की। ताकि लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके अलावा प्रखंड के वैसे गांव जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची है, वहां जल्द विद्युतीकरण कार्य शुरू कराने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बेहतर करना प्राथमिकता है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...