Simdega News: बालू लदा ट्रैक्टर का फटा टायर, बाल बाल बचा चालक
सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। समाहरणालय के समीप बुधवार की सुबह एनएच पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बालू लदी एक ट्रैक्टर का टायर फट गया। टायर फटते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरी। हालांकि चालक की जान बाल-बाल बच गई। बताया गया कि बालू लदी ट्रैक्टर तेज रफ्तार में शहर की ओर आ रही थी। इसी दौरान समाहरणालय के पास स्थित पुलिया से पहले अचानक ट्रैक्टर का टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क से उतरकर किनारे बहने वाले नाले में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.