सिमडेगा, अक्टूबर 16 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के तरगा पंचयात के राजस्व ग्राम सिहारजोर सुरीन टोली मे बालक बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया हैं जिसमे बालिका 10 टीम और बालक के 12 टीम भाग ले रहे हैं। जिसका फाइनल मुक़ाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा। खेल का प्रथम मुक़ाबला बालक वर्ग के बिहाबाल वोड़ीसा बनाम कपीलास के बीच खेला गया। जिसमें बिहाबाल ने कपीलास को 2 शुन्य से पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी बुद्धयदेव प्रधान के द्वारा कीक मार कर किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें खेल से कैरियर बनाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...