Simdega News: बारिश से खिली वादियां, आनंदित हुए प्रकृति प्रेमी
सिमडेगा, जुलाई 4 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में इस बार मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही अच्छी बारिश से खेतों में हरियाली लौट आई है। धान की बुवाई का कार्य तेज हो गया है। जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। समय पर बारिश होने से जलस्रोतों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। आषाढ़ माह के पहले दिन मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले को तर-बतर कर दिया। लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया। जिससे ग्रामीण इलाकों का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर उठा। चारों ओर फैली हरियाली और पानी से लबालब खेतों का नजारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यह भी पढ़ें- Dumka News: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, शुरू हुई धान की रोपाई बारिश के बाद खेतों में जमा पानी ने धान की खेती के लिए अनुकूल माहौल तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.