Simdega News: बारिश के मौसम में फुटपाथ दुकानदारों पर न हो सख्ती: चैंबर
सिमडेगा, अगस्त 20 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर में सरकारी भूमि से फुटपाथ दुकानदारों को हटाने के लिए चलाए जा रहे प्रशासनिक अभियान के बीच चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए राहत की मांग की है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक रिंकू ने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान में लगातार हो रही बारिश के कारण छोटे फुटपाथ दुकानदार पहले से ही विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे नाजुक समय में यदि उनसे रोजी-रोटी का जरिया छीन लिया जाएगा, तो इन गरीब परिवारों के सामने जीवन-यापन और दो वक्त की रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों से मानवीय दृष्टिकोण और सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए इस अतिक्रमण हटाओ अभियान को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.