सिमडेगा, सितम्बर 25 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। बानो रेलवे स्टेशन परिसर में कार, ऑटो रिक्शा और बाइक पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अजित कंडुलना ने पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रफिक अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष शहदेव कोटवार, मीडिया प्रभारी शोएब अंसारी, मंडल अध्यक्ष सोमा कंडुलना, हर्षित सांगा सहित पार्किंग ठेकेदार एमवाईजे एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मोहम्मद यूसुफ जमील, स्टेशन कर्मी और ग्रामीण मौजूद थे। नई पार्किंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को वाहन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने में सुविधा होगी। मौके पर स्टेशन की यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...