सिमडेगा, जुलाई 14 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के उकौली पंचायत के मीका टोली में सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने तीन घरों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. रफीक अंसारी को दी गई। हाथियों ने देवनिस कंडुलना, सुनील कंडुलना सहित एक अन्य ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...