Simdega News: बाजार से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, आरोप गिरफ्तार
सिमडेगा, अगस्त 27 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को किशोरी बाजार से घर लौट रही थी। आरोप है कि आरोपी उसे टेम्पो से ठेठईटांगर ले गया और लौटने के दौरान जामपानी पुल के समीप जंगल में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की सूचना 27 अगस्त की सुबह पुलिस को मिली। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर टीम ने पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पीड़िता के बयान के आधार पर ठेठईटांगर थाना में कांड संख्या 38/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.