Simdega News: बाईक से गिरकर महिला घायल, रेफर
सिमडेगा, जुलाई 26 -- Simdega News: कुरडेग । थान क्षेत्र के खिंडा रोड में रविवार को चलती बाइक से गिरकर एक महिला बेहोश हो गई। बताया गया कि खिंडा निवासी इंद्रमणि देवी अपने पति बसंत बड़ाइक के साथ बाइक से सिमडेगा जा रही थी। जर्जर सड़क के कारण बाइक अनियत्रित हो गई और पीछे बैठी महिला बाइक से गिर पड़ी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के खालीजोर के समीप घटी। घायल की पहचान अरवीन टोप्पो के रूप में की गई। घटना के बाद अन्य ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.