Simdega News: बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
सिमडेगा, अक्टूबर 13 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डेली मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने सरफराज साह उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वह गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के महुआटोली का निवासी है। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि सलडेगा कुंजनगर निवासी विकास कुमार ने 11 अक्तूबर को सिमडेगा थाना में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही अपनी दुकान में पहले काम कर चुके सरफराज साह पर चोरी का संदेह जताया था। इस संबंध में सिमडेगा थाना कांड संख्या 134/26 के तहत मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.