Simdega News: बांसजोर में बने बस स्टैंड का हुआ उद्घाटन
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड में जिला परिषद मद से बने नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, जिप सदस्य सामरोम पॉल टोपनो, अजय एक्का, रोजलिया कंडुलना, बीडीओ जयबिरस इमानुएल लकड़ा ने किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि नए बस स्टैंड के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी। बस स्टैंड के संचालन से यात्रियों को बसों के आवागमन के लिए एक निर्धारित स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही साथ सुलभ शौचालय, कैफ़ेटेरिया की व्यवस्था होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अशोक तिर्की, विधायक प्रतिनिधि बरथोलोनी तिर्की तथा कांग्रेस जिला सचिव विजय किंडो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Simdega News: केर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.