सिमडेगा, अगस्त 9 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि।प्रखण्ड मुख्यालय स्थित माईकल किण्डो स्टेडियम में शनिवार को 11वाँ ओलम्पियन माईकल किंडो फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अल्पसंख्यक प्रखण्ड अध्यक्ष जीशान फिरदौस, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष तौफीक अख्तर, महिला प्रखण्ड अध्यक्ष नीलिमा खाखा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच बनगांव एफसी बनाम सिमडेगा मिनी ब्रदर्श के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में बनगांव एफसी टीम 1-0 से विजयी रही। खेल के शुरू होते ही बनगांव एफसी की ओर से रितेश ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिला दी। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष तौफीक अख्तर, सचिव तलहा फरहान, कोषाध्यक्ष संतोष जयसवाल, रजी अहमद, सजान फिरदौस, तौसीफ आलम, तनु खान, नुसरत परवीन आदि मौजूद थे।-

हिंदी हिन्दु...