Simdega News: बतख पालन और राइस मिल से सालाना आय 1.30 लाख अर्जित कर रही है सीसीलिया
सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: पाकरटांड, प्रतिनिधि।प्रखंड की सीसीलिया किड़ो इन दिनों बतख पालन, मुर्गी पालन, किराना दुकान और राइस मिल स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है। सीसीलिया किड़ो एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। वर्ष 2017 में वे जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित मोनिका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह में नियमित बचत, बैठकों में भागीदारी और अन्य महिलाओं के सहयोग से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा। इसके बाद उन्होंने अपनी आजीविका बेहतर बनाने का निर्णय लिया। व्यवसाय शुरू करने और विस्तार के लिए उन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से छोटे-बड़े ऋण लेकर लगभग एक लाख रुपये की पूंजी जुटाई। इस राशि से किराना दुकान, राइस मिल, मुर्गी पालन और बतख पालन का काम शुरू किया। धीरे-धीरे मेहनत और अनुभव के बल पर उनकी सभी गतिविधियां आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.