सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के बड़की बिउरा गांव में बुधवार को जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली,पानी और सड़क को सुदृढ़ करना मेरी पहली प्राथमिकता है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांसफार्मर लग जाने से अब हम लोगों को राहत मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ घरेलू उपयोग में भी बिजली की दिक्कत नही होगी। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...