Simdega News: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और घर का समन्वय जरूरी: संजय द्विवेदी
सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। लचरागढ़ स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अभिभावक संजय द्विवेदी ने की। इसमें बच्चों के शैक्षणिक, नैतिक और सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। संजय द्विवेदी ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और घर के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। केवल विद्यालय भेजना पर्याप्त नहीं है बल्कि अभिभावकों को घर पर भी बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। भारतीय संस्कृति, सेवा भावना और स्वावलंबन जैसे संस्कार बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित अध्ययन का समय देने, समय पर विद्यालय भेजने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.