Simdega News: बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन
सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। रांची की संस्था प्रतिज्ञा एवं सिमडेगा की संस्था छोटानागपुर कल्याण निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में ठेठईटांगर प्रखंड स्थित एसएस 2 हाई स्कूल में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों की आवाज को महत्व देने, उनके अधिकारों एवं संरक्षण को सुनिश्चित करने तथा विद्यालय में बाल संरक्षण समिति के गठन पर चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा और उनके अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों की समस्याओं को सुनना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बाल संरक्षण को मजबूत बनाना था। मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.