सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शाहनवाज हुसैन के रूप में हुई है। मुस्लिम बस्ती स्थित फुटबॉल मैदान में मैच चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर शाहनवाज हुसैन और अल्तमश कुरैशी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आवेश में आकर अल्तमश कुरैशी ने लोहे की सरिया से शाहनवाज हुसैन के सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बानो सीएचसी पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में घायल शाहनवाज हुसैन ने बानो थाना में अल्त...