सिमडेगा, अक्टूबर 3 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में रात्रि फुटबॉल समिति के द्वारा शुक्रवार की रात फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच सिमडेगा पुलिस टीम बनाम कोनबेगी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें एक एक गोल पर बराबरी पर रहीं। पेनल्टी पुश पर सिमडेगा पुलिस टीम ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रुप में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि फुटबॉल आपसी प्रेम स्वास्थ्य और रोज़गार के लिए महत्वपूर्ण ज़रिया है। उन्होंने एसियन हॉकी टूर्नामेंट में गोल्ड पदक जीतने में जिला की भूमिका की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है ज़रूरत है खिलाड़ियों को निखारने की और इस तरह की खेल को प्रायोजित करने प...