सिमडेगा, सितम्बर 8 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसबीएमसी बीरु के द्वारा मंगलवार को आनंद भवन में फिजियोथेरेपी डे के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट डॉ. विशाल एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अभिषेक ने लोगों को हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों और शारीरिक दर्द से संबंधित समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही फिजियोथेरेपी की उपयोगिता, सही व्यायाम, दर्द से बचाव तथा चोट के बाद पुनर्वास के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता शिविर में कुल 55 लोगों ने विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। लोगों ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य संबंधी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में चिकित्सा...