सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। खरीफ फसल को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए चल रही बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सिमडेगा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य के जिलों में सिमडेगा 18वें स्थान पर है। जिले में इस खरीफ मौसम में 49,138 किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन अब तक करीब 14 हजार किसानों का ही बीमा हो सका है। यानी बड़ी संख्या में किसान अब भी योजना के दायरे से बाहर हैं। जिले में खरीफ मौसम में धान और मक्का समेत अन्य फसलों की खेती करीब 86,195 हेक्टेयर क्षेत्र में हो रही है। बीमा कवरेज कम होने से बड़ी संख्या में किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आर्थिक जोखिम में है। सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को 31 अगस्त तक महज एक रुपये में फसल बीमा कराने का मौका दिया गया...