Simdega News: प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कुरडेग-सिमडेगा मुख्य मार्ग एवं कुरडेग- गड़ियाजोर मार्ग में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान झिरकामुंडा साप्ताहिक बाजार तथा मुख्य मार्ग के माइकल किण्डो चौक से बस स्टैंड तक चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी नैमन कुजूर ने किया। इस दौरान अंचल के कर्मी एवं कुरडेग पुलिस के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। प्रशासन ने मुख्य मार्ग किनारे अस्थायी रूप से बने दुकानों को शनिवार तक स्वयं हटाने का निर्देश दिया है। निर्देश का पालन नहीं करने पर प्रशासन द्वारा बलपूर्वक हटाने की चेतावनी दी गई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.