सिमडेगा, अक्टूबर 25 -- प्रमाण पत्र और एसआईआर मामलों के लिए विशेष कैंप Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। आम नागरिकों को जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में राहत देने के उद्देश्य से सिमडेगा अंचल कार्यालय परिसर में 25 और 26 अक्टूबर को विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है। रविवार को डीसी कंचन सिंह ने कैंप का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। कैंप के पहले दिन प्रमाण पत्र से संबंधित 290 आवेदनों और एसआईआर जनसुनवाई के 110 मामलों का निष्पादन किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र जारी करने, वंशावली सत्यापन तथा एसआईआर सुनवाई से संबंधित कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी दस्तावेज ...