सिमडेगा, सितम्बर 27 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। स्व. शीतल प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल परिसर में रविवार को शीतल प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसाद परिवार के सदस्यों, विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर स्व. शीतल प्रसाद जी की पुण्य स्मृति को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धांजलि एवं मेरी भावना पाठ से हुआ, जिसे आचार्य डॉ. पद्मराज ज्योतिष गुरुकुल परिवार द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात भजन-गायन किया गया। कार्यक्रम के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...