सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बोलबा पुलिस ने प्रतिबंधित पशु की हत्या कर मांस का अवैध परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं बांसजोर में भी पुलिस इसी मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि बोलबा थाना क्षेत्र के ग्राम छुरीचोखा जंगल में प्रतिबंधित गौवंशीय पशु की हत्या कर उसके मांस को अवैध रूप से परिवहन किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अबियल टोप्पो, अनिल डुंगडुंग को गिरफ्तार किया। वहीं बांसजोर पुलिस ने इसी मामले में दाउद कंडुलना और संदीप टेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।फोटोपी4:- सिमडेगा में रविवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएस...