सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सब्जियों के खराब होने की समस्याओं को देखते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने प्रखंड स्तर पर कोल्ड स्टोरेज और शीत श्रृंखला की व्यवस्था कराने की मांग की है।

सरकार की प्रतिक्रिया कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए बताया कि सदर प्रखंड के सिमडेगा लैम्पस लिमिटेड में वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 के तहत 30 मीट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज स्थापित किया गया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में जलडेगा प्रखंड के ओरगा लैम्प्स लिमिटेड में पांच मीट्रिक टन क्षमता का सोलर कोल्ड रूम बनाया गया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 में सिमडेगा लैम्प्स लिमिटेड में पांच मीट्रिक टन क्षमता का एक और सोलर कोल्ड रूम स्थापित किया गया।

किसानों के हित में सुझाव विध...