Simdega News: प्रखंड मुख्यालय का रास्ता बना कीचड़ का दलदल, ग्रामीण परेशान
सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के बाजारटांड़ बस्ती से प्रखंड अस्पताल, थाना, प्रखंड कार्यालय, बैंक और प्रखंड मैदान जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल है। बारिश के बाद करीब 30 से 40 फीट हिस्सा कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। दोनों ओर पीसीसी सड़क होने के बावजूद बीच का हिस्सा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। लाल मिट्टी होने के कारण बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है और मिट्टी दलदल का रूप ले लेती है। इससे पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और अस्पताल जाने वाले मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क पर मिट्टी-मोरम या गिट्टी डालकर आवागमन सुचारू कराने तथा स्थायी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.