सिमडेगा, जुलाई 2 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीटीओ संजय कुमार बखला की अध्यक्षता में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक हुई। मौके पर डीटीओ ने सरकार के निर्देश के अनुरूप प्रत्येक पेट्रोल पंप परिसर में सड़क सुरक्षा से संबंधित कम से कम छह जागरूकता पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व से लागू नो हेलमेट, नो पेट्रोल नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। डीटीओ ने बताया कि जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग लगातार प्रयासरत है। इस अभियान को सफल बनाने में पेट्रोल पंप संचालकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...