Simdega News: पूजा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से एसपी ने लिया फीडबैक
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन जुलूस के शांतिपूर्ण समापन के बाद शनिवार को एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में डी-ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। एसपी कार्यालय सभागार में हुई बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्था और ड्यूटी के दौरान सामने आई परिस्थितियों पर चर्चा की गई। एसपी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और जवानों से ड्यूटी के अनुभव तथा फीडबैक लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सामने आई समस्याओं और सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न होने पर समन्वय समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.