सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सभी थाना/ओ0पी0 क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...