सिमडेगा, अगस्त 24 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पुलिस द्वारा बाजार, हाट, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री तथा अड्डेबाजी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर थाना एवं पीसीआर गश्ती दल द्वारा डेली मार्केट, बाजार टांड़, अटल पार्क, केला घाघ, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम तथा अन्य विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस दल को देखकर अवैध शराब की बिक्री कर रही कुछ महिलाएं शराब छोड़कर मौके से फरार हो गईं। पुलिस द्वारा मौके पर उपलब्ध अवैध शराब को जब्त कर नियमानुसार विनष्ट कर दिया गया। सिमडेगा पुलिस आम जनता से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ...