सिमडेगा, सितम्बर 7 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले में भटके हुए एवं गुमशुदा व्यक्तियों की सुरक्षित बरामदगी तथा उन्हें उनके परिजनों से मिलाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जाजपुर ओडिसा का रहने वाला 17 वर्षीय एक बालक बांसजोर ओपी गिनिकरा में पहुंच गया था। बालक के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर बांसजोर ओपी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले उसे सुरक्षित थाना लाया गया साथ ही स्थानीय पुलिस एवं बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। आवश्यक सत्यापन एवं समन्वय के पश्चात बालक को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बालक के सकुशल अपने परिजनों से मिलने पर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...