सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। होली स्पीरिट स्कूल सामटोली में सोमवार को संत जोन मेरी वियन्नी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मप्रांतीय शिक्षा निदेशक फा पीटर मिंज, स्कूल के एचएम फा शैलेस केरकेट्टा एवं फा अजय डांग ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम का आयोजन इसके बाद स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। मौके पर फा शैलेस केरकेट्टा ने कहा कि संत जोन मेरी वियन्‍नी पुरोहितों के आदर्श हैं। संत वियन्नी अपने प्रारंभिक जीवन में हर पहलु और दृष्टिकोण से कमजोर थे। लेकिन अपने प्रार्थनामयी जीवन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर ईश्वरीय कार्यां का संपादन बेहतर ढ़ंग से किया। उन्होंने प्राप्त अलौकिक शक्ति के बल पर असंख्य लोगों को अध्यात्मिक चंगाई भी प्रदा...