सिमडेगा, नवम्बर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य किसी पर नसबंदी के लिए दबाव बनाना नहीं, बल्कि लोगों को इसके प्रति जागरूक करना और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराना है। परिवार नियोजन का निर्णय पति-पत्नी की आपसी सहमति और समझदारी से होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों, सहिया, एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों से गांव-गांव जाकर पुरुषों को जागरूक करने की बात कही। साथ ही उन्होंने पुरुष नसबंदी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें और लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: पुरुष नसबंदी के प्रति भ...