सिमडेगा, अगस्त 26 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के खालीजोर खास बस्ती में जिप मद से बन रही पीसीसी सड़क के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। करीब 1500 फीट लंबी सड़क का निर्माण लाखों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के लिए बेस तैयार करने में बालू का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। जीएसबी डालने के बाद ईंट की सोलिंग कर महज करीब तीन इंच मोटी ढलाई की जा रही थी। साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने के समय मौके पर इंजीनियर भी मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए। ताकि लंबे समय तक लोगों को इसका लाभ म...