सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या प्रफुलित लकड़ा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय एकता पर्व में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक प्रतिभाप्रतियोगिताओं का आयोजन इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों एवं अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में एकल नाटक, नाटक, समूह गीत, समूह नृत्य, दृश्य कला क्विज़ प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में...