Simdega News: पीएम श्री उर्दू हाई स्कूल खैरनटोली का एसडीओ ने किया निरीक्षण
सिमडेगा, जुलाई 9 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसडीओ सुमंत तिर्की ने गुरुवार को पीएम श्री उर्दू हाई स्कूल खैरनटोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की गहन जांच की तथा उनके संधारण की स्थिति का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने,सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से छात्रों की नियमित उपस्थिति,स्वच्छता और शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.