सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।सिमडेगा में इन दिनों 308 चक्का वाली हेवी मशीन लेकर आ रही कौतुहल का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार यूपी के शुगर फैक्ट्री के लिए बेल्जियम से लगभग 30 फीट ऊंची एक हैवी मशीन आयात किया गया है। जो समुद्री मार्ग से पारादीप के रास्ते भारत में प्रवेश की। पारादीप से इस हैवी मशीन को सिमडेगा के रास्ते 308 चक्कों वाली एक लम्बी वाहन के सहारे धीरे धीरे यूपी की तरफ भेजा जा रहा है। इसी क्रम में हैवी मशीन लेकर जा रही 308 चक्का की वाहन शनिवार की देर शाम ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम पहुंची है। सोमवार को वाहन हैवी मशीन लेकर सिमडेगा मुख्यालय के तरफ बढ़ेगी। 30 फीट ऊंची इस हैवी मशीन को लेकर जिले वासियों में काफी कौतूहल बना हुआ है। यह मशीन जिस रास्ते गुजर रही है। वहाँ इस मशीन को देखने के लिए लोगों का हुजूम उ...