सिमडेगा, अगस्त 8 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। सिमडेगा में इन दिनों 308 चक्का वाली हेवी मशीन लेकर आ रही कौतुहल का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार यूपी के शुगर फैक्ट्री के लिए बेल्जियम से लगभग 30 फीट ऊंची एक हेवी मशीन आयात किया गया है। जो समुद्र मार्ग से पारादीप के रास्ते भारत में प्रवेश की। पारादीप से इस हेवी मशीन को सिमडेगा के रास्ते 308 चक्कों वाली एक लम्बी वाहन के सहारे धीरे धीरे यूपी की तरफ भेजा जा रहा है। इसी क्रम में हेवी मशीन लेकर जा रही 308 चक्का की वाहन शनिवार शाम तक ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम पहुंची है। रविवार को वाहन हेवी मशीन लेकर सिमडेगा मुख्यालय के तरफ बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: अलकतरा लदा ट्रक पलटा 30 फीट ऊंची इस हेवी मशीन को लेकर जिले वासियों में काफी कौतूहल बना हुआ है। यह मशीन जिस रास्ते गुजर रही है। ...