सिमडेगा, सितम्बर 11 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रखंड में पांच ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। मौके पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने विभिन्न पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इनमें बानो पीडब्ल्यूडी पथ से गेनमेर पथ भाया पबुड़ा होते हुए टोनया तक आठ किलोमीटर, बुरूइरगी से सुमिनबेड़ा तीन किलोमीटर, पांगुर से जामुड़सोया तीन किलोमीटर, निमतुर से साहूबेड़ा होते हुए डुमरिया 4.7 किलोमीटर तथा रबई से रामजोल 4.4 किलोमीटर सड़क शामिल हैं।

ग्रामीणों का स्वागत बिंतुका पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अतिथियों का ढोल-नगाड़ों, गीत और नृत्य के साथ स्वागत किया। मुखिया प्रिती बुढ़ ने स्वागत ...