सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 11 अगस्त को दिन के 11 बजे से प्रारंभ होगा। उद्घाटन मैच शेर खान एफसी बनाम पीके ब्रदर्स खलारी के बीच खेला जाएगा। वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मैच हीरो शोरूम बानो बनाम ब्लैक बुल एफसी बानो के बीच खेला जाएगा। खेल में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी एवं थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियो से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस पर होगा 5-ए-साइड फुटबाल मेला - यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सीएम के जन्मदिन पर बलकुदरा में फुटबॉल टूर्ना...