Simdega News: परचम और निशान के साथ निकला जुलूस-ए- मुहम्मदी
सिमडेगा, अगस्त 26 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में बुधवार को ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस सड़कों पर निकला। अंजुमन फैजुर्ररजा के बैनर तले आयोजित जुलूस ए- मुहम्मदी में सभी के हाथों में हुसैनी परचम और जुबां पर नबी का नाम था। हजरत पैगम्बर मुहम्मद के जन्मोत्सव पर हुसैनी परचम के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। मदरसा परिसर से सुबह नौ बजे से निकलकर जुलूस कॉलेज रोड होते हुए हारुण रशीद चौक पहुंचा। जहां खैरनटोली/मोजाहिद मुहल्ला और आजाद बस्ती के जुलूस-ए-मुहम्मदी का मिलन हुआ। वहीं से सामूहिक रूप से जुलूस में शामिल युवक, बच्चे, बच्चियां और वृद्ध मुख्य मार्ग होते हुए महावीर चौक, झुलन सिंह चौक, कचहरी रोड से वापस होकर खैरनटोली पहुंचा। इसके बाद आजाद बस्ती से होते हुए मदरसा परिसर पहुंचा। जहां फातिहा के बाद लंगर का वितरण किया गया। और फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.