सिमडेगा, जुलाई 10 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। गोसनर इंटर कॉलेज घोड़बाहर में ऑटोनॉमस पर्व शुक्रवार को उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता एवं फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: जामताड़ा की खो-खो सब-जूनियर बालिका टीम रवानाप्रतियोगिता का महत्व प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जोसिमा खाखा ने कहा कि ऑटोनोमस पर्व के मौके पर प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भ...