सिमडेगा, सितम्बर 29 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। बानो प्रखंड के बांकी पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान संबंधित कर्मियों द्वारा लोगों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी गई। तथा आवश्यक दस्तावेजों और प्रपत्रों की जांच एवं अद्यतन संबंधी कार्य किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के लोगों ने कैंप में पहुंचकर अपनी आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत किए। अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...