सिमडेगा, अक्टूबर 1 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में अनोखी पहल की गई। न्यायालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचे बुजुर्ग फरियादियों,गवाहों और बेलरों को सम्मानित कर उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: वृद्धजन समाज के अमूल्य धरोहर, सम्मान जरूरी: सचिवबुजुर्गों का सम्मान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम,असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल सहित अन्य कर्मियों ने न्यायालय पहुंचे बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि बुजुर्ग समाज के अनुभव और मार्गदर्शन के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। वृद्धजन दिवस केवल औपचारिक रूप से मनाने का दिन नहीं है,बल्कि बुजुर्गों के सम्मान,अध...