Simdega News: नौ साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: बांसजोर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरकुरा गांव में सर्पदंश के कारण एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची सीतामणि प्रधान रविवार की रात अपनी दादी के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान रात में बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया। रात में बच्ची का तबीयत बिगड़ते देख परिजनों को सांप के काटने का एहसास हुआ। घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में परिजन बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.